
पीएचसी की ओर से चलाए जा रहे अभियान की हुई समीक्षा
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुप्पी में मंगलवार को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक हुई। बैठक में बच्चों का टीकाकरण अभियान, जेई बुखार, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया और कुष्ठ रोग खोज अभियान की...
सुप्पी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुप्पी के सभाकक्ष में मंगलवार को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने किया। बैठक में पीएचसी की ओर से चलाए जा रहे बच्चों का टीकाकरण अभियान, बच्चों में होने वाले जेई बुखार के लक्षण की पहचान, डेंगू बुखार, मलेरिया उन्मूलन अभियान, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, कुष्ठ रोग खोज अभियान समेत राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से चलाए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। मौके पर डॉ मनोज कुमार, डॉ विमल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




