ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीकोर्ट के कर्मचारी को भी लगी गोली

कोर्ट के कर्मचारी को भी लगी गोली

अपराधियों ने भागने के क्रम में सीजेएम के एक अनुसेवी संतोष कुमार को भी गोली मार दी। परंतु, गोली अनुसेवी संतोष की बांह में लगी। न्यायालय कर्मी आनन- फानन में संतोष को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक...

कोर्ट के कर्मचारी को भी लगी गोली
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीWed, 29 Aug 2018 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

अपराधियों ने भागने के क्रम में सीजेएम के एक अनुसेवी संतोष कुमार को भी गोली मार दी। परंतु, गोली अनुसेवी संतोष की बांह में लगी। न्यायालय कर्मी आनन- फानन में संतोष को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में लाए, जहां चिकित्सा चल रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि कर्मचारी की स्थिति खतरे से बाहर है। उसको आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कर्मी संतोष कुमार वैशाली जिले के विदुपुर थाने के खजुवती गांव का निवासी है। उसने वर्ष 2014 में स्थानीय न्यायालय में अनुसेवी के पद पर अपना योगदान दिया था। इन दिनों संतोष कुमार सीजेएम सरोज कुमारी का अनुसेवी है। गोली लगने की सूचना मिलने के बाद उसकी पत्नी अमृता सिंहा परिजन के साथ पहुंची। इसके इलाज के दौरान देखभाल को लेकर एक नाजिर को प्रतिनियुक्त किया गया है। पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें