
श्री श्याम अखंडपाठ व सामूहिक ज्योत का आयोजन
सीतामढ़ी में श्रीश्याम प्रभु के भजन संध्या और अखंड ज्योत पाठ का आयोजन हुआ। पहले दिन की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार से हुई। दूसरे दिन विशाखापटनम के नरेश शर्मा और कोलकाता के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इंदिरा राय ग्रुप और अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार गोयनका ने किया।
सीतामढ़ी। श्रीश्याम प्रभु के दो दिवसीय भजन संध्या व संगीतमय भव्य अखंड ज्योत पाठ के दूसरे दिन शनिवार शहर के सिनेमा रोड स्थित भरतिया अतिथि भवन में भव्य सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इससे पूर्व प्रथम दिवस शुक्रवार की संध्या में पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित पंडित हरिओम शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचार द्वारा किया गया। शनिवार को विशाखापटनम के ख्यातिप्राप्त अखण्ड पाठ वाचक नरेश शर्मा के अलावा कोलकाता के चर्चित प्रताप म्यूजिकल ग्रुप व कोलकाता का ही इंदिरा डांस ग्रुप के कलाकार विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। सम्मान समारोह में इंदिरा राय ग्रुप, नरेश शर्मा, विजय शर्मा, प्रताप ग्रुप, पारस कुमार, दीपक कुमार,किशोर जी, प्रदीप जी, रोनित कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर निर्मित भव्य श्री श्याम बाबा दरबार में बहुरंगी फूलों से सजी आकर्षक आसन पर मनोहारी रूप में श्रद्धा का केंद्र बने रहे। वहीं श्री श्याम बाबा के दरबार के सम्मुख पंडाल में आकर्षक परिधानों में सजी महिला श्याम प्रेमी अखंड पाठ में भागीदारी दी। विभिन्न प्रसंगों पर आधारित कलाकारों के भावनृत्य की प्रस्तुति लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में मंच का संचालन नीरज कुमार गोयनका ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निहाल हिसारिया, प्रिंस मोहता, संजय, अमन, आशीष, मनोज परशुरामपुरिया, अमन, अनिल, रौनक, पंकज जालान आदि का योगदान रहा। सौरभ खेमका, प्रकाश अग्रवाल, अमन सराफ, अंकित परशुरामपुरिया, विशाल कुमार, मयंक सुंदरका, नवीन परशुरामपुरिया, नमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विकास सरावगी का सक्रिय योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




