सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, अफरा-तफरी
राजकपूर बैरगनिया में प्रशासन और पुलिस ने सरकारी जमीन पर बने अवैध झोपड़ीनुमा दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अंचल कार्यालय द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद दुकान का मालिक अतिक्रमण हटाने में असफल रहा। प्रशासन ने कहा कि अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान जारी रहेगा।

राजकपूर बैरगनिया। स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने बृत्ति टोला-पचटकी राम चौक रोड में सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर बनाए गए झोपड़ीनुमा दुकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार चौक से पचटकी राम गांव जाने वाली सड़क के मोर पर स्थित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित एक झोपड़ीनुमा दुकान के मालिक को अंचल कार्यालय से अतिक्रमण खाली करने का बार बार नोटिस दिया गया। बावजूद अतिक्रमण खाली करने की स्थिति में सीओ रंजीत कुमार ने थाना के साथ बुलडोजर लेकर गए और अतिक्रमण खाली कराया है। बताया गया कि स्वर्गीय दीपलाल सहनी के पुत्र जीतेंद्र सहनी द्वारा लम्बे समय से सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण किया गया था।
प्रशासन ने उक्त अतिक्रमण को हटाकर भूमि को खाली करा लिया गया है। श्री कुमार ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद दिखे वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं एसएसबी के जवान तैनात रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


