ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीआत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित

भारत युवाओं का देश है। यहां अधिक अबादी युवाओं की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत योजना सहित कई योजना व परियोजना लाकर युवाओं को...

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 19 Sep 2021 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतामढ़ी | सीतामढ़ी प्रतिनिधि

भारत युवाओं का देश है। यहां अधिक अबादी युवाओं की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत योजना सहित कई योजना व परियोजना लाकर युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वे युवाओं के भविष्य हैं। ये बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने शनिवार को रीगा रोड स्थित एक निजी पैलस में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा संवाद एवं नवभारत मेला में कही। उन्होंने राज्य एवं केन्द्र की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि बीते सात वर्षों में सूबे में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत स्तर पर माध्यमिक स्कूल खोले गए। बिजली, सड़क व उद्योग के क्षेत्र में काफी विकास किया गया। इससे रोजगार का सृजन हो रहा है।

कोरोना काल में पीएम ने देश की सच्ची सेवा की

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट काल में भारत ने पूरे विश्व में अच्छा कार्य किया है। पीएम ने देश की सच्ची सेवा की। सबको मुफ्त कोविड वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने कहा भारत पूर्व में भी विश्व गुरु था। आज पुन: पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने का कार्य किया जा रहा है।

गरीबों को सीधे लाभ पहुंचाने का किया कार्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति को सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। जब देश की 26 करोड़ जनता का जनधन खाता खोला गया तो विपक्ष मजाक बनाए हुए था। आज गरीबों के खाते में सीधे जनकल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान भारत व अंत्योदय योजना से गरीबों को मुफ्त चिकित्सा एवं राशन दी जा रही है।

विश्व में भारत हुआ सशक्त

उपमुख्यमंत्री ने कहा पीएम के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में सशक्त हुआ। सीमा पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल रणवीर आनंद ने की। जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर विधायक मिथिलेश कुमार, जिला प्रभारी विवेक कुमार, आशुतोष शंकर सिंह, ललिता देवी, दिनकर पंडित, अरुण गोप भी थे।

युवा ही राष्ट्र की शक्ति

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा युवा ही राष्ट्र की शक्ति होते हैं। यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के जोश को महत्व देते हैं। युवा अपनी शक्ति एवं साहस कीबदौलत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। पीएम की उपलब्धियों का पोस्टर दिखाते हुए उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने का आग्रह किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें