ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीरीगा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

रीगा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

रीगा थाने के एक गांव में नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 24 मई की बताई जा रही है। स्थानीय थाने में लड़की के पिता के बयान पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में...

रीगा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Center,MuzaffarpurFri, 26 May 2017 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

रीगा थाने के एक गांव में नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 24 मई की बताई जा रही है। स्थानीय थाने में लड़की के पिता के बयान पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने लड़की को मेजरगंज से मुक्त कराया है। पीड़िता दलित परिवार से है। प्रभारी एसपी प्रकाशनाथ मिश्र ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया है कि बेटी के साथ लगातार दो दिनों तक तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपित रात में लड़की को जबरन घर से उठाकर ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए लड़की को अपने संबंधी यहां दूसरे गांव में पहुंचा दिया। पुलिस को पिता ने जब मामले की जानकारी दी तो उसे मेजरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से मुक्त कराया गया। रीगा पुलिस 164 का बयान दर्ज कराने के लिए लड़की को कोर्ट ले गई है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि लड़की को मुक्त करा लिया गया है। तीन लोगों पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित भी उसी समुदाय के हैं। कोर्ट के आदेश के बाद ही लड़की को परिजनों के हवाले किया जाएगा। उसकी मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। बयान मामले की जानकारी मिली है। लड़की के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेेमारी की जा रही है। तीनों आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रकाशनाथ मिश्र, प्रभारी एसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें