अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों में मुफ्त नामांकन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार राज्य के आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में नि:शुल्क नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित विद्यार्थियों को आवास, भोजन, वस्त्र, दवा और पुस्तकें मुफ्त में मिलेंगी। इच्छुक विद्यार्थी एक मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों में मुफ्त नामांकन शुरू

सीतामढ़ी। जिले के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से सत्र 2026-27 के लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नि:शुल्क नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. सुनीता सोनू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ सीधे जिले के योग्य अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा, भोजन, वस्त्र, दवा और पुस्तकें पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही आधुनिक प्रयोगशालाओं और कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन एक मई तक कर सकते है। आवेदन के बाद उसका प्रिंट निकालकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, सीतामढ़ी में जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन के दौरान जाति, आय, आवासीय व शैक्षणिक प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। पात्रता के अनुसार कक्षा 9वीं के लिए अधिकतम आयु 16 वर्ष और कक्षा 11वीं के लिए 18 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। केवल बिहार के अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राएं ही आवेदन के पात्र होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।