फर्जी ‘ट्रांजेक्शन सक्सेस’ का मैसेज दिखा ठगी करने में दो युवक दबोचे गए
सुरसंड के मुख्य चौक पर दुकानदार से आधार आधारित लेनदेन के नाम पर ठगी का प्रयास हुआ। दो युवकों ने दुकानदार से तीन हजार रुपये ठगने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुरसंड। सुरसंड के मुख्य चौक से पुपरी जाने वाली सड़क स्थित दुकानदार से ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दो युवकों ने आधार आधारित लेनदेन के नाम पर झांसा देकर दुकानदार से तीन हजार रुपये ठगने की कोशिश की। हालांकि सतर्कता के कारण दोनों आरोपितों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार एक नर्सिंग होम के निकट मैदान गांव के वार्ड-17 निवासी अमरेश मंडल के अनु कंप्यूटर नामक फोटो कॉपी व आधार सेवा केंद्र पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने पहले इधर-उधर घूमकर दुकान का साइनबोर्ड देखा और आसपास के माहौल को भांपने की कोशिश की। इसके बाद वे दुकान पर पहुंचे और अपने सेंट्रल बैंक के खाते से तीन हजार रुपये निकालने की बात कहीं।
दुकानदार ने आधार कार्ड से फिंगरप्रिंट लगाकर पैसे निकालने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुआ। इसी दौरान ठगों ने दुकानदार से स्कैनर मांगा और खुद ही मोबाइल के जरिए 3030 रुपये भेजने का नाटक किया। उन्होंने फर्जी ‘ट्रांजेक्शन सक्सेस’ का मैसेज दिखाकर दुकानदार से तीन हजार रुपये ले लिए। कुछ देर बाद जब दुकानदार के मोबाइल पर पैसे आने का कोई मैसेज नहीं आया तो उसे शक हुआ। उसने जो मैसेज दिखाया था उस पर अमरेश मंडल का नाम था, जबकि उस पर अनु कंप्यूटर का नाम आना चाहिए था। संदेह होने पर दुकानदार ने तुरंत दोनों युवकों को रोक लिया और आसपास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद मामले की सूचना सुरसंड थाना को दी गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता एवं पीएसआई अभिजीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में बेला थाना क्षेत्र के खैरवा भिसवा गांव निवासी मनोज श्रीवास्तव का पुत्र सौरभ आनंद और दूसरा उक्त गांव के ही सत्यनारायण मंडल का पुत्र संतोष कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में साईबर थाना को भी सूचित किया गया है।पासवान चौक पर शराब के नशे में हंगामा दो युवक गिरफ्तारसीतामढ़ी एक संवाददातानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पासवान चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अभिषेक कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को पासवान चौक पर दो व्यक्तियों के हंगामा करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को काबू में लेकर जांच की, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।दोनों आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।बरीयारपुर चौक से 18 पुड़िया गांजा के साथ युवक गिरफ्तारसीतामढ़ी, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर शाम गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बरियारपुर चौक के पास से 18 पुड़िया गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी रिपू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, एसआई नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वरीयारपुर चौक पर पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से भागने लगा। शक होने पर पुलिस जवानों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके जेब से 18 पुड़िया गांजा बरामद किया गया। इसके बाद गांजा को जब्त कर आरोपी को थाने लाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


