Foundation Laid for Bridge over Yamura River to Connect Villages in Bihar 4.57 करोड़ की लागत से चिरैया में बनेगा पुल,शिलान्यास, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsFoundation Laid for Bridge over Yamura River to Connect Villages in Bihar

4.57 करोड़ की लागत से चिरैया में बनेगा पुल,शिलान्यास

बथनाहा में विधायक ई अनिल कुमार ने यमुरा नदी पर पुल का शिलान्यास किया। यह पुल मुख्यमंत्री ग्राम विकास योजना के तहत चार करोड़ 57 लाख की लागत से बनेगा। पुल के निर्माण से मटियार, शीतलपट्टी और अन्य गांवों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 12 Sep 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
4.57 करोड़ की लागत से चिरैया में बनेगा पुल,शिलान्यास

बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के मटियारकला पंचायत से चिरैया गांव होते हुए भुतही बाजार स्थित एनएच 22 को जोड़ने वाली सड़क के बीच चिरैया गांव के समीप से निकलने वाली यमुरा नदी पर बनने वाली पुल का शिलान्यास विधायक ई अनिल कुमार ने गुरुवार को किया। यह पुल मुख्यमंत्री ग्राम विकास योजना के तहत चार करोड़ 57 लाख 933 हजार की लागत से निर्माण कराया जाएगा। जिसकी लंबाई 44.64 मीटर होगी। इस पुल के निर्माण से मटियार, शीतलपट्टी, सहियारा, डायनछपरा सहित मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र दर्जनों गांव के लोगों को भूतही बाजार स्थित एनएच 22 को जोड़ने वाली सड़क से सीधा संपर्क बहाल हो सकेगा।

इसके निर्माण नहीं होने के कारण कई दशकों से इस क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में रात्रि के समय किसी के बीमार पड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिस कारण आधे किलोमीटर की जगह चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। इस पुल निर्माण को लेकर यहां के लोगों द्वारा विगत लोकसभा चुनाव के दौरान बहिष्कार का एलान करना पड़ा था। उस वक्त विधायक ने पुल निर्माण का आश्वाशन देकर चुनाव करवाया था। इस पुल निर्माण के शिलान्यास से लोगों में अपार खुशी देखी जा रही है। इस पुल के शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों द्वारा विधायक के प्रति आभार जताते हुए अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।