ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीजिप के पूर्व उपाध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

जिप के पूर्व उपाध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

गोशाला चौक स्थित एक विवाह भवन में मंगलवार को भाजपा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष ललिता देवी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण...

जिप के पूर्व उपाध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीWed, 15 Jan 2020 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

गोशाला चौक स्थित एक विवाह भवन में मंगलवार को भाजपा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष ललिता देवी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश व जिला नेताओं ने गर्मजोशी के साथ ललिता देवी का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने कहा कि इनके आने से पार्टी और सशक्त होगा। पूर्व जिप उपाध्यक्षा ने कहा कि वे पीएम मोदी के कार्यों से प्रोत्साहित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है। वे पीएम के हर कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने पार्टी को तन-मन से सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया। मौके पर वरीय उपाध्यक्ष प्रो. उमेश चन्द्र झा, डा. विभा ठाकुर, दिनकर पंडित, अरुण गोप, किरण प्रसाद, शाहीण प्रवीण आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें