ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीशिवहर में पांच जगह बनेंगे आश्रय स्थल

शिवहर में पांच जगह बनेंगे आश्रय स्थल

जिले में बाढ़ से बचाव एवं बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए 100 करोड़ की लागत से बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा। सरकार द्वारा विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए बजट में शिवहर सहित राज्य के दस जिलों...

शिवहर में पांच जगह बनेंगे आश्रय स्थल
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीWed, 26 Feb 2020 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बाढ़ से बचाव एवं बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए 100 करोड़ की लागत से बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा। सरकार द्वारा विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए बजट में शिवहर सहित राज्य के दस जिलों में बाढ़ राहत आश्रय स्थल के निर्माण की जानकारी दी गयी है। बाढ़ आश्रय स्थल के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। बाढ़ राहत आश्रय स्थल के निर्माण से जिलेवासियों को काफी फायदा मिलेगा। बाढ़ के समय बाढ़ पीड़ितों को आश्रय के लिए भटकना नहीं पड़ेगाा। साथ ही वहां विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

प्रस्ताव भेजा जाएगा : जिले में पांच बाढ़ आश्रय स्थल स्थापित किए जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार में भेजा गया था। प्रभारी डीएम सह डीएम शंभू शरण ने बताया कि जिले में पांच बाढ़ आश्रय स्थल चिन्हित कर इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। जिसमें जिले के पिपराही प्रखंड के बेलबा के अलवा तरियानी के तरियानी छपरा, डुमरी कटसरी के मकसूदपुर कड़िया सहित बाढ़ प्रभावित पांच पंचायतों में आश्रय स्थल की स्थापना का प्रस्ताव है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें