Sitamarhi News: ग्रामीणों को बताए आग से बचने के उपाय
Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा, सीतामढ़ी। अग्निशमन कार्यालय बेलसंड ने जाफरपुर और पताही पंचायत में आग से बचाव व अग्नि सुरक्षा पर जनजागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को मॉकड्रिल के जरिए अग्निकांड से बचाव के उपाय बताए गए। अग्निशमन पदाधिकारी ने गैस, बिजली उपकरण और ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।

Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय बेलसंड की ओर से जाफरपुर और पताही पंचायत क्षेत्र में आग से बचाव एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जाफरपुर के वार्ड सात व पताही पंचायत के विभिन्न वार्डों में ग्रामीणों और जीविका दीदियों को मॉकड्रिल से अग्निकांड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान अग्निक चंद्रशेखर कुमार, अग्निक चालक जितेंद्र कुमार, अग्निक नीतीश कुमार एवं अग्निक राखी कुमारी ने लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोगों को बताया कि घर और खेतों में आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
उन्होंने गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरण तथा ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने और प्रारंभिक बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। अभियान के दौरान ग्रामीणों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि लोग आग से बचाव के उपायों को समझकर अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


