अगलगी में पांच दुकानें जलीं, दो पक्षों में मारपीट
पुपरी के हरदिया पंचायत के वार्ड 10 रामपुर पचासी गांव में रविवार रात एक अगलगी की घटना में पांच दुकानें जल गईं। आग लगने से हजारों की संपत्ति नष्ट हो गई। ग्रामीणों और अग्निशामकों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद एक युवक पर आरोप लगने पर पथराव हुआ, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

पुपरी,। हरदिया पंचायत के वार्ड 10 रामपुर पचासी गांव में रविवार की रात हुयी अगलगी की घटना में पांच दुकानें जल गईं। अगलगी से हजारों की संपति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों व अग्निशामक द्वारा आग को बुझाया गया। बाद में ग्रामीणों ने घटना स्थल के समीप एक घर पर आग लगाने का आरोप लगा पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लोगों को शांत कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जानकारी के मुताबिक रात करीब पौने दस बजे अचानक अजय महतो के ताड़ी दुकान में आग लग गयी। हल्ला होने पर जब तक लोग आते आग भयानक हो गया और अजय महतो के ताड़ी दुकान, नाश्ता की दुकान, नरेश महतो के ताड़ी दुकान, सुबोध महतो के ताड़ी दुकान व पीतांबर ठाकुर की झोपड़ी जल कर राख हो गया।
सूचना पर अग्निशामक वाहन ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया। आग बुझते ही लोग आक्रोशित हो गए व सामने स्थित एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगा पथराव किया। सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत किया। इस अगलगी की घटना में बिजली विभाग को भी नुकसान हुआ है। घटना स्थल के समीप से गुजर रहे बिजली प्रवाहित एलटी केबल तार जल कर बर्बाद हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


