मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पर पांच प्रधानाध्यापकों पर लाखों का आर्थिक दंड

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पर पांच प्रधानाध्यापकों पर लामध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पर पांच प्रधानाध्यापकों पर लाखों का आर्थिक दंडमध्याह्न भोजन य

मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पर पांच प्रधानाध्यापकों पर लाखों का आर्थिक दंड

मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पर पांच प्रधानाध्यापकों पर लाखों का आर्थिक दंड सीतामढ़ी। जिले में मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों की वास्तविक संख्या से अधिक उपस्थिति दर्ज कर राशि निकासी करने के मामले में एमडीएम डीपीओ ने पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर लाखों रूपये का आर्थिक दंड लगाया है। जांच में अनियमितता सामने आने के बाद संबंधित प्रधानाध्यापकों को सात दिनों के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर वेतन से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जिला लेखापाल एवं जिला समन्वयक की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैरगनिया प्रखंड के मध्य विद्यालय भटौलिया के प्रधानाध्यापक पर 56,974 रुपये, मध्य विद्यालय परसौनी के प्रधानाध्यापक पर 32,840 रुपये तथा मध्य विद्यालय पताही के प्रधानाध्यापक पर 2,74,818 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। इसी प्रकार बथनाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय बदुरी के प्रधानाध्यापक पर 1,04,565 रुपये तथा सोनबरसा प्रखंड के मध्य विद्यालय परपा कचौड़ के प्रधानाध्यापक पर 2,48,341 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने कहा है कि संबंधित विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की संख्या दर्ज कर सरकारी राशि की निकासी की गई। इसे सरकारी राशि का दुरुपयोग मानते हुए शिक्षा विभाग के निर्देशों के आलोक में आर्थिक दंड की कार्रवाई की गई है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे सात दिनों के भीतर निर्धारित राशि बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति के खाते में जमा कर उसकी रसीद कार्यालय को उपलब्ध कराएं। समय पर राशि जमा नहीं होने पर वेतन से वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी。

अनुश्रवण में लापरवाही पर मानदेय में कटौती:

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ ने बैरगनिया, बथनाहा व सोनबरसा के प्रखंड साधन सेवियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। संबंधित प्रखंडों में विद्यालयों के कमजोर अनुश्रवण को देखते हुए जून 2026 के मानदेय से 10 प्रतिशत कटौती करने का आदेश दिया गया है।

एक नजर, किस विधालय पर कितना लगा दंड:

मवि भटौलिया

बैरगनिया के एचएम पर 56,974 रूपये, मवि पताही

बैरगनिया के एचएम पर 2,74,818, मवि परसौनी

बैरगनिया के एचएम पर 32,840, मवि बदुरी

बथनाहा के एचएम पर 1,04,565, मवि परपा कचौड़

सोनबरसा के एचएम पर 2,48,341 रूपये का अर्थिक दंड लगाया गया है। अर्थ दंड की कुल वसूली राशि : 7,17,538 है।

प्रश्नोत्तर

मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी के लिए कितने प्रधानाध्यापकों पर दंड लगाया गया?
पांच प्रधानाध्यापकों पर दंड लगाया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।