Sitamarhi News: दुखद: सड़क हादसे में एनएचएआई के मिस्त्री की मौत

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एनएचएआई के मैकेनिकल मिस्त्री विपिन कुमार की मौत हो गई। वे कोरलहिया में सड़क के मेंटेनेंस के काम से आए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश प्रकट किया और उचित मुआवजे की मांग की।

Sitamarhi News: दुखद: सड़क हादसे में एनएचएआई के मिस्त्री की मौत

Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी कार्यालय। महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया भैंस बाजार के पास सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एनएचएआई के एक मैकेनिकल मिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सारण जिले के एकमा गांव निवासी प्रभुनाथ महाराज के 42 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है। वह दो सालों से सीतामढ़ी एनएचएआई के कार्यालय में कार्यरत थे। हादसे के बाद घटनास्थल के अफरा-तफरी मच गयी। करीब आधे घंटे तक लोगों की भीड़ के कारण सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ पर वाहनों का आवागमन थम गया。

दुर्घटना की जांच

बाद में सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे महिन्दवारा थानाध्यक्ष सुमित कुमार व एसआई दीपक कुमार ने मामले की जांच की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर थाने ले गए। हादसे के विरोध में आक्रोश दिखा रहे लोगों को पुलिस ने समझाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ पर आवागमन सुचारु हो सका। जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार एनएचएआई के कार्य से कोरलहिया आए थे। जहां सड़क का मेंटेनेंस चल रहा था। वह सड़क पार कर रहे थे कि सीतामढ़ी की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी हादसे में जख्मी हो गया। हालांकि, इलाज के बहाने बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने एनएचएआई से उचित मुआवजा देने की मांग की।

पुलिस की प्रतिक्रिया

महिन्दवारा थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह दुर्घटना किस स्थान पर हुई?
यह दुर्घटना महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया भैंस बाजार के पास हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।