
दो दिन बन्द रही चीनी मिल, पांच किलोमीटर तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे किसान
रीगा चीनी मिल पिछले दो दिनों से बंद थी, जिसके कारण किसानों की लंबी लाइन लग गई थी। गुरुवार को मिल के चालू होते ही, किसान 5 से 6 किलोमीटर लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने सड़क पर रात बिताई, जबकि प्रशासन की स्थिति से वे परेशान थे। मिल प्रबंधक ने तकनीकी खराबी का जिक्र किया।
रीगा। रीगा चीनी मिल पिछले दो दिनों से बंद होने से किसानों की लंबी लाइन लग गई है गुरुवार के दिन चालू होते ही गन्ना तौल के लिए किसानों की भारी भीड़ उम्रर पड़ी तकरीबन 5 से 6 किलोमीटर लंबी लाइन में किसान दो दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं वही मिल चालू होते ही किसानों ने राहत की सांस ली है आलम यह है कि चीनी मिल परिसर से लेकर रीगा बाजार के मुख्य सड़कों पर 5 किलोमीटर लंबी डबल लाइन लग गई है जिले के दूरदराज के गांव के अलावा अन्य जिलों से भी किसान ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लेकर चीनी मिल में गन्ना तौल के लिए अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं कई किसानों का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से लाइन में पूरी रात वह सड़क पर ही ट्रैक्टर पर सोकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि स्थानीय प्रशासन के रवैया से गन्ना किसान थोड़ा परेशान है। वही इस संदर्भ मे केन प्रबंधक अमरेंद्र सिंह ने बताया की दो दिन फैक्ट्री में बॉयलर में तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हुई है हालांकि किसानों को गन्ना लाने से मना किया गया था जो लोग मना काने के बाबजूद आये थे उन्हें थोड़ी समस्या हुई है मिल चालू होते ही ये समस्या खत्म हो गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




