धान की फसल को फायदा होने से किसान हुए खुश
पिपराही। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को बारिश होने से धान के रोपे गए पौधा तथा

पिपराही। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को बारिश होने से धान के रोपे गए पौधा तथा बिचङे को काफी लाभ हुआ है। पानी के अभाव में धान का बिचड़ा तथा रोपे गए धान का पौधा मुर्झाकर सुखने लगा था। कुछ किसानों ने पटवन कर बिचड़ा को बचाने का प्रयास किया। वहीं पर्याप्त सिंचाई के अभाव में धान का बिचड़ा झुलस रहा था। खासकर असिंचित तथा ऊंचे स्तर के खेतों में लगे धान के फसल को पुष्य नक्षत्र की बारिश से लाभ हुआ है। अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं धान की रोपनी होने लगी है। इधर, डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र मे शनिवार की शाम से रूक-रूक कर हो रही बारिश से किसानो मे खुशी की लहर दौड़ गई है।
फसलों में यूरिया का छिड़काव शुरू
पुरनहिया। रविवार की सुबह से रूक रूक कर हो रही बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। सूख रहे धान की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। बारिश के बाद किसानों द्वारा धान की फसलों मे यूरिया का छिड़काव शुरू कर दिया है। बादलों से आसमान आच्छादित है। बारिश की संभावना बनी हुई है।