
पेशी के लिए लाया गया शराब धंधेबाज ने हथकड़ी सरका की भागने की कोशिश
सीतामढ़ी में एक शराब धंधेबाज ने कलेक्ट्रेट के पास हथकड़ी सरका कर भागने की कोशिश की। चौकीदार की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से उसे फिर से पकड़ लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। घटना के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित कलेक्ट्रेट के समीप एक शराब धंधेबाज अपने हाथ हथकड़ी सरका कर भागने की नाकाम कोशिश की। लेकिन, चौकीदार की सतर्कता व स्थानीय लोगों की मदद से भाग रहे शराब धंधेबाज को पुन: दबोच लिया गया। हालांकि, शराब धंधेबाज के भागने की कोशिश करने के बाद पकड़ने के लिए हुई दौड़-भाग से कलेक्ट्रेट के समीप कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शराब धंधेबाज के पकड़े जाने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, चोरौत थाना के अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने दिवा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के एक पोखर के समीप से 25 लीटर सौफी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया था।
इसकी पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के चन्द्रसैना गांव निवासी पुलकित दास के पुत्र संजय दास के के रूप में की गयी। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को चोरौत थाने का चौकीदार योगी पासवान उसे न्यायालय में उपस्थित कराने लाया था। इसी दौरान जैसे ही चौकीदार शराब धंधेबाज को लेकर कलेक्ट्रेट के पास पहुंचा, वैसे ही अचानक से धंधेबाज अपने हाथों में लगा हथकड़ी सरका भागने लगा। लेकिन, चौकीदार ने तत्परता दिखाते हुए शोर मचाते हुए उसके पीछे भागने लगा। इसी दौरान कलेक्ट्रेट के पास मौजूद लोग चौकीदार की बातों को सुनकर शराब धंधेबाज को पकड़ लिया और चौकीदार को सुर्पुद कर दिया। इसके बाद आरोपी को सुरक्षित रूप से न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




