21.60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं के उत्पादन का आकलन

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी। जिले के डूमरा प्रखंड अंतर्गत खैरवा पंचायत के ग्राम खैरवा में गेहूं की फसल

21.60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं के उत्पादन का आकलन

सीतामढ़ी। जिले के डूमरा प्रखंड अंतर्गत खैरवा पंचायत के ग्राम खैरवा में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। जिसमें प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उत्पादन का आकलन किया गया। शुभारंभ एवं निरीक्षण जिलाधिकारी रिची पांडेय ने किया। यह क्रॉप कटिंग किसान शिवचंद्र प्रसाद के खेत में हुई। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य फसल की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक तरीके से आकलन करना है।इसके लिए रैंडम पद्धति से खेत में 10 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा कुल 50 वर्ग मीटर का प्लॉट चयनित किया गया। इस निर्धारित क्षेत्र से 10 किलो 800 ग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हु।

जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उत्पादन का अनुमान लगाया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और वैज्ञानिक विधियों से खेती करने की सलाह दी। डीएम ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित कृषि विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम से किसानों में नई तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।