Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsEnhanced Security Measures for Peaceful Bihar-Nepal Border Elections 2025
शांतिपूर्ण चुनाव कराने में मदद करेगा नेपाल

शांतिपूर्ण चुनाव कराने में मदद करेगा नेपाल

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारत-नेपाल सीमाओं में सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। भिट्ठा थाना परिसर में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई जिसमें नेपाल के अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन...

Sat, 18 Oct 2025 07:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी की जा रही है। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर भिट्ठा थाना परिसर में पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें नेपाल के अधिकारियों ने भी बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। बैठक में नेपाल पुलिस, नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल, भारतीय सशस्त्र सीमा बल सहित भारत-नेपाल सीमा से सटे थानों के थानाध्यक्षों और पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान सभी प्रतिनिधियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों, तस्करी, शराब, हथियार और नकदी के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए संयुक्त प्रयास पर बल दिया। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान सीमा पार से किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि न हो, इसके लिए गश्ती बढ़ाई जाएगी और चेक पोस्टों को सशक्त किया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही दोनों देशों की पुलिस के बीच वांछित अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी सीमावर्ती थानों को सतर्क रहकर नियमित संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों के बीच समन्वय और विश्वास का रिश्ता ही शांति की कुंजी है। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सीमा पर हर स्तर पर सतर्कता और सहयोग से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित किया जाएगा।