दिव्यांगता अधिकार अधिनियम की दी जानकारी
पुपरी में दिव्यांग जन सशक्तीकरण दिवस पर 'सक्षम' संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में भारत माता एवं महर्षि सुरदास के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। अधिवक्ता...

पुपरी। शहर के बलिया हाउस में दिव्यांग जन सशक्ती करण दिवस के अवसर पर दिव्यागों के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन ‘सक्षम के द्वारा एक कार्यक्रम जिलाध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता व संचालन में आयोजित की गई। अधिवक्ता अंजनी कुमार सिंह, ऋषिकेश कुमार चौधरी ,मनोज कुमार गुप्ता ,उमाशंकर चौधरी,राखी ठाकुर आदि के द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता एवं महर्षि सुरदास के चित्र पर पुष्प अर्पण करके एवं दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राखी ठाकुर के द्वारा संगठन मंत्र व नवीन कुमार के द्वारा सक्षम के दृष्टिकोण एवं परिकल्पना रखा गया। अधिवक्ता अंजनी कुमार सिंह के द्वारा दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016 में दिए गए कानूनी पक्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर अधिवक्ता डॉ अजय कुमार मिश्र , रामाधार चौधरी, आशीष कुमार मुन्ना, सौरभ अभिषेक, गौरव कुणाल,रजनीश कुमार थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।