किशोर-किशोरी सशक्तीकरण पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ
जितेंद्र सिन्हा परसौनी। यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के तत्वावधान में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण पर जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य किशोरों के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर बाल पंचायत का गठन करने का निर्णय लिया गया।

जितेंद्र सिन्हा परसौनी। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश में यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड अंतर्गत देमा पंचायत भवन में शनिवार को किशोर-किशोरी सशक्तिकरण विषय पर पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर बाल पंचायत का गठन किया जाएगा, जिससे बच्चों एवं किशोर-किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके तथा वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से रख सकें। उन्होंने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक परिवर्तनों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
चुनौतियाँ और समाधान
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किशोर-किशोरियों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों जैसे शिक्षा में बाधा, बाल विवाह, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जागरूकता की कमी एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
सक्रिय सहभागिता का संकल्प
उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को बताया गया कि वे किशोर-किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाने, बाल विवाह रोकने तथा सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने पंचायत स्तर पर किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक मुकेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मो. अखलाख, उपमुखिया राम बाबू साह, वार्ड सदस्य विजय पासवान, गुलशन खातून, लाल बिहारी साह, शिला देवी, रवि प्रकाश, विकास मित्र विनोद कुमार रंजन, सेविका शशिकला देवी, रिभा कुमारी, जीविका सीएम असगरी खातून, अंजली कुमारी, अलका कुमारी, काजल देवी सहित अन्य समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


