युवाओं के लिए प्रखंडवार भर्ती कैंप आज से
सीतामढ़ी में 9 से 21 अप्रैल तक बेरोजगारों के लिए भती कैंप आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड के 300 और सुरक्षा सुपरवाइजर के 25 पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। 10वीं पास पुरुष और स्नातक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। सभी जानकारी कैंप स्थल पर दी जाएगी।

सीतामढ़ी। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में नौ से 21 अप्रैल तक जिले के 10 प्रखंडों में प्रखंडवार बेरोजगारों के लिए भती कैंप आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। जिला नियोजन अधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि नियोक्ता टेरियर सेक्यूरिटी सर्विसेज द्वारा सुरक्षा गार्ड का 300 व सुरक्षा सुपरवाइजर का 25 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। इसके लिए जिले के 10 प्रखंडों डुमरा, पुपरी, चोरौत, बथनाहा, परसौनी, सुप्पी, रुन्नीसैदपुर, नानपुर, बेलसंड व रीगा में प्रखंडवार भती कैंप लगाया जाएगा। यह भती कैंप संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा।इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दी गई है। सुरक्षा गार्ड के तीन सौ सीटों के लिए 10वीं पास तथा 18 से 40 आयुवर्ग के केवल पुरुष अभ्यर्थी भती कैंप में भाग ले सकेंगे।
सुरक्षा सुपरवाइजर के 25 पदों के लिए स्नातक व एनसीसी -सी सर्टिफिकेट पास युवा भाग ले सकेंगे। उक्त पदों के लिए अलग-अलग आकर्षक वेतन निर्धारित है। सभी जॉब का कार्य क्षेत्र अदानी सोलर प्लांट मुद्रा गुजरात बताया गया है।जिला नियोजन अधिकारी ने कहा है कि अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी कैंप स्थल पर दी जाएगी। जिला नियोजन अधिकारी ने कहा है कि भती कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसमें जिला नियोजनालय मात्र सुविधा प्रदाता के रूप में है। भती कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने बॉयोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित कैंप स्थल पर उपस्थित हो सकते है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


