Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsElectricity Theft FIR Filed Against Four Individuals in Bairgania
बिजली चोरी में चार पर केस

बिजली चोरी में चार पर केस

संक्षेप:

बैरगनिया के अभियंता संतोष कुमार रमण ने बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। मनोज महतो, रूपलाल पासवान, बैधनाथ पासवान और मु. कांति देवी पर क्रमशः 15,153, 12,074, 11,782 और 8,061 रुपये की बिजली चोरी का आरोप है।

Feb 06, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

बैरगनिया। विधुत आपूर्ति प्रशाखा,बैरगनिया के कनीय अभियंता सह अभिनिर्धारन पदाधिकारी संतोष कुमार रमण ने बिजली चोरी करने वाले चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर के लिए थाना में आवेदन दिया है। रमण ने बताया कि बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर छापेमारी दल का गठन कर शहरी क्षेत्र के वार्ड-21 डूमरवाना गांव के मनोज महतो की पत्नी गांधी देवी द्वारा डायरेक्ट पोल से तार खीचकर 15 हजार 153 रुपये के बिजली की चोरी की है तो वार्ड-12 गांधी नगर में रूपलाल पासवान ने मुख्य तार में कटिंग कर 12074 रुपये के बिजली की चोरी की है जबकि उनके यहां विभाग का 5423 रुपया पूर्व से बकाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियंता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बखरी वार्ड-1 निवासी बैधनाथ पासवान ने मुख्य तार में कटिंग कर 11782 रुपये के बिजली की चोरी की है जबकि पूर्व से उनके यहां 14694 रुपया बकाया है। बेलगंज वार्ड-3 निवासी मु. कांति देवी ने भी 8061 की बिजली चोरी की है जबकि पूर्व से इनके जिम्मे भी विभाग का 9807 रुपया बकाया है। रमण ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के यहां से कुछ तार काट कर जप्त भी किया गया है और थाना को आवेदन देकर भारतीय विधुत अधिनियम 2003 के धारा-135 एवं भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रेतर करवाई का अनुरोध किया गया है ।