Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsElection Preparations DM Ritchie Pandey Reviews 24 Teams for Peaceful and Fair Assembly Elections
न्यूनतम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

न्यूनतम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

संक्षेप:

सीतामढ़ी में विधानसभा आम चुनाव के लिए डीएम रिची पांडेय ने 24 कोषांगों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कोषांगों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने का निर्देश...

Sep 07, 2025 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। विधान सभा आम चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम रिची पांडेय ने किया। बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीएम ने सभी कोषांगों को निर्वाचन कार्य के लिए पूर्व से ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने व निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने का भी आदेश दिया। विशेष रूप से इवीएम कोषांग, कार्मिक कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, वाहन कोषांग, नॉमिनेशन कोषांग तथा स्वीप कोषांग को संवेदनशील बताते हुए इनसे जुड़े पदाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि सभी कोषांग समन्वय बनाकर काम करें। जिससे विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। चुनाव को लेकर 24 कोषांग का गठन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने कहा कि आयोग से प्राप्त सभी निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके तहत जिला स्तर पर 24 अलग-अलग कोषांगों का गठन किया गया है। जिससे निर्वाचन कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न नहीं हो। गठित कोषांगों में कार्मिक प्रबंधन, कंप्यूटराइजेशन साइबर सिक्योरिटी, आईटी एवं कम्युनिकेशन प्लान कोषांग, स्वीप, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम/वीवीपैट) कोषांग, प्रशिक्षण प्रबंधन, वाहन प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कानून एवं व्यवस्था, नाम निर्देशन, आदर्श आचार संहिता, मीडिया व सोशल मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण, मत पत्र पोस्टल बैलेट कोषांग, शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग, ऑब्जर्वर प्रबंधन कोषांग, लाइव वेबकास्टिंग एवं वीडियोग्राफी कोषांग, बज्रगृह कोषांग, केंद्रीय पुलिस बल कोषांग, कार्मिक कल्याण कोषांग, पीडब्ल्यूडीएस मतदाता सुविधा कोषांग, श्रम संसाधन कोषांग, एकल खिड़की कोषांग, डीईएमपी कोषांग, एएमएफ कोषांग, निर्वाचन सह निर्वाचक नामावली कोषांग है। समन्वय स्थापित कर करें कार्य : डीएम ने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। सभी नोडल अधिकारियों को शीघ्र बैठक आयोजित कर अपने-अपने कोषांग के पदाधिकारियों को दायित्वों से अवगत कराने और आवश्यक तैयारियां करने को कहा। कार्मिक प्रबंधन कोषांग को कर्मियों की उपलब्धता का आकलन करने, प्रशिक्षण कोषांग को छोटे-छोटे बैचों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने और संचार कोषांग को मतदान केंद्रों से संबंधित व्यक्तियों का प्रतिवेदन समय पर तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, स्वीप कोषांग को विशेष रूप से उन मतदान केंद्रों पर गतिविधियां चलाने का निर्देश दिया गया। जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत न्यूनतम रहा था। साथ ही सभी निर्वाची पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के क्रिटिकल व असुरक्षित मतदान केंद्रों की पहचान समय पर करने और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया।