Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsElection Fever Rises in Sitamarhi PACS Candidates Gear Up for February 6 Polls
पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

संक्षेप:

सीतामढ़ी में पैक्स चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट गए हैं। छह फरवरी को मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 20 पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है, जबकि कुछ पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।

Feb 01, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी, । जिले में पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया और चुनाव चिन्हों के आवंटन के बाद प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार में जुट गए हैं। छह फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के कुल 20 पैक्स में अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्यों के पद के लिए चुनाव कराया जाना है। हालांकि कई पैक्स में प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे अब मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद को लेकर रह गया है। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। बेलसंड प्रखंड में विशेष रूप से चुनावी हलचल देखी जा रही है। यहां डुमरा और कंसार पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। डुमरा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी अशोक कुमार बैठा, अनिल कुमार सिंह, अभिमन्यू कुमार व पंकज कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं। वहीं कंसार पैक्स में तीन प्रत्याशी खालिद आवेदीन, प्रदुमन कुमार व रिजवाना खातून अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नाम वापसी के बाद दोनों पैक्स में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है और सभी को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ भगवान झा ने बताया कि दोनों पैक्स में प्रबंध समिति सदस्य पदों के लिए सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।