Sitamarhi News: वृद्ध की चाकू गोदने की घटना से कोहराम

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: मेजरगंज के रतनपुर गांव में हबीब अंसारी की हत्या चाकू गोदकर की गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी दानीस अंसारी को हिरासत में लिया गया है और अरमान अंसारी की तलाश जारी है। मामला आपसी विवाद का है।

Sitamarhi News: वृद्ध की चाकू गोदने की घटना से कोहराम

Sitamarhi News: मेजरगंज। मेजरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार देर रात में बुजुर्ग हबीब अंसारी की चाकू गोदकर हत्या किए जाने की घटना से घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शनिकवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।हबीब अंसारी के तीनों पुत्र इस्लाम अंसारी, इस्माइल अंसारी और आजम अंसारी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जो घटना की खबर पाकर घर के लिए रवाना हो चुके हैं। मेजरगंज थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी दानीस अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार अरमान अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस

मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: वृद्ध की चाकू गोदने की घटना से कोहराम