बाजारों में बढ़ गई रौनक खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

पुपरी में बकरीद पर्व की तैयारियों के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग बाजार में जुटे हैं। बुधवार को ग्राहकों की भारी भीड़ आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए उमड़ी, खासकर सेवई की दुकानों पर। किराना और मसालों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अधिक भीड़ देखी गई, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।

बाजारों में बढ़ गई रौनक खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

पुपरी। बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। पुपरी बाजार में बुधवार को ग्राहकों की भारी भीड़ आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए उमड़ पड़ा है। बाजार में जगह जद सेवई की दुकानें सजी है। जहाँ लोगों के द्वारा जमकर खरीददारी करते देखें गए । हलाकि गांव गांव में सेवई व अन्य सामानों की दुकानें है। फिर भी पुपरी बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी हस। किराना दुकान व मसालों की दुकानों पर ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। बकरीद पर्व की तैयारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ के वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति दिन भर बना हुआ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।