ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीई-रिक्शा चालक ने किसान को मारी गोली, घायल

ई-रिक्शा चालक ने किसान को मारी गोली, घायल

नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में शनिवार की दोपहर ई- रिक्सा चालक ने पड़ोसी किसान रामेश्वर महतो को मामूली बात पर पिस्टल से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर...

ई-रिक्शा चालक ने किसान को मारी गोली, घायल
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSat, 15 Sep 2018 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में शनिवार की दोपहर ई- रिक्सा चालक ने पड़ोसी किसान रामेश्वर महतो को मामूली बात पर पिस्टल से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह मोहनपुर गांव के रहने वाले हैं। गोली उसके पंजरे में लगी। गोली की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी। आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने घायल को गाड़ी में लादकर रिंग बांध स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां घायल का ऑपरेशन कर गोली निकाली गयी। समाचार लिखे जाने तक वह होश में नहीं आया था। इधर, नगर थाना पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक व मोहनपुर गांव निवासी मुन्नी लाल महतो को लोडेड पिस्टल व कट्टा सहित तीन जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसका एक पैर कटा हुआ है। इस कारण उसके पिछले रिकॉर्ड का पता लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामले की एफआईआर दर्ज नहीं हो पायी थी। हालांकि घटना को लेकर पुलिस की मानें तो शहर से सटे बरियारपुर के पास ई रिक्शा चालक मुन्नीलाल महतो ने ग्रामीण व किसान रामेश्वर महतो को देखकर रोका और अपने साथ चलने को कहा। उसे अपने एक संबंधी के यहां जाना था लेकिन, साथ चलने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इतने में मुन्नीलाला ने कमर से पिस्टल निकाल कर रामेश्वर महतो पर गोली चला दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ई-रिक्शा चालक उस समय नशे में भी था।

सदर डीएसपी का कहना है

गोली मारने वाला ई रिक्सा चालक सनकी किस्म का आदमी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

कुमार वीर धीरेन्द्र, सदर डीएसपी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें