प्रो. निखत फातिमा को बनाया गया जन स्वराज महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष
सीतामढ़ी के श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रो. निखत फातिमा को जन स्वराज पार्टी के महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. फातिमा समाज सेवा में...

सीतामढ़ी। शहर के श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रो. निखत फातिमा को जन स्वराज पार्टी के महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बताते चले की प्रो. फातिमा वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय एवं जनकल्याण के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रही है। एवं इसके साथ ही राजनीतिक में भी सक्रिय रही है।पूर्व में भी उन्होंने पार्टी के बेलसंड व सीतामढ़ी अनुमंडल के महिला अध्यक्ष के तौर पर भी कार्य किया है। एवं उन्हें इस अवसर पर प्रदेश के दर्जनों पदाधिकारी के साथ जिलाध्यक्ष नवल किशोर राउत , कार्यालय प्रभारी सरफराज अंजुम, युवा अध्यक्ष रजाउल्लाह , असगर अली चौधरी, महान सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य मोहन सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व सभी शिक्छकोत्तर कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामना दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।