बुकिंग के 45 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर
सुप्पी के घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 45 दिन की बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं को जलावन पर खाना बनाना पड़ रहा है। चन्दन एचपी, किशन, पवन, इण्डियन और भारत गैस एजेंसियों से सिलेंडर की सप्लाई होती है, लेकिन उपभोक्ता परेशान हैं।

सुप्पी। गैस एजेंसी के संचालकों के लूंज-पूंज व्यवस्था के कारण प्रखंड क्षेत्र के घरेलू एलपीजी गैस के उपभोक्ताओं द्वारा 45 दिन पर बुकिंग किए जाने के बावजूद भी उन्हें गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस कारण प्रखंड क्षेत्र के घरेलू एलपीजी गैस के उपभोक्ताओं को सिलेंडर के अभाव में जलावन पर खाना बनाना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के घरेलू एलपीजी गैस के उपभोक्ताओं को चन्दन एचपी गैस एजेंसी घरवारा, किशन गैस एजेंसी रीगा, पवन गैस एजेंसी ससौला, इण्डियन गैस एजेंसी अख्ता, भारत गैस एजेंसी रमनगरा से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है।प्रखंड क्षेत्र के रीना देवी, गीता देवी, सरस्वती देवी, सुशीला देवी, राजेंद्र बैठा,रुदल महतो समेत कई उपभोक्ताओं ने बताया कि 45 दिन बाद बुकिंग किए जाने पर गैस संचालकों द्वारा सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
जिस कारण घरेलू एलपीजी गैस के उपभोक्ताओं को खाना बनाने में परेशानी हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


