पागल कुत्ता ने काटकर महिला को जख्मी किया, बेहतर इलाज को रेफर
विक्रमपुर गांव में एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी सविता देवी को सीतामढ़ी रेफर किया गया है। पिछले एक पखवाड़े में 84 लोग कुत्ते के हमले से जख्मी हुए हैं। इसी बीच, पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी ट्रक मालिक को यूपी से गिरफ्तार किया है।

पुपरी। विक्रमपुर गांव में पागल कुत्ता ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। गम्भीर रूप से जख्मी राम जतन भंडारी की पत्नी सविता देवी, सुजीत भंडारी का पुत्र कार्तिक कुमार व अन्य को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। गम्भीर रूप से जख्मी सविता देवी के चिकित्सक ने सीटी स्कैन के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सविता देवी अपने बोरिंग के पास खेत में बैठी थी। उसी समय आवारा कुत्ते ने अचानक सविता देवी के मुंह पर हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज कर रहे डॉ कफील अख्तर अंसारी ने बताया कि रोगी को लगातार वोमेटिंग की शिकायत हो रही है। संभावना है कि कुत्ता के हमला करने पर महिला माथे के बल गिरी है। जिस वजह से ब्रेन हेमरेज का खतरा बना हुआ है। इसीलिए उसे सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े में 84 लोगों को विभिन्न स्थानों पर कुते ने काटकर जख्मी किया है। जिसका इलाज पीएचसी में किया गया है.
धोखाधड़ी व चोरी का आरोपी ट्रक मालिक यूपी से गिरफ्तार
पुपरी।एक संवाददाता।
धोखाधड़ी व चोरी से बाजार समिति पुपरी में प्याज व्यवसायी के हाथों बेचने का आरोपी ट्रक मालिक को पुपरी पुलिस ने यू पी से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश के जिला बस्ती अंतर्गत मुंडरेवा थाना के कुरियार निवासी रामजन्म चौधरी के पुत्र रामपाल चौधरी को मामले का अनुसंधानक एस आई रंजीत कुमार ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार विघटित बाजार समिति पुपरी में 01 सितंबर 2024 को चोरी का एक ट्रक प्याज बेचते हुए ट्रक चालक व खरीददार व्यवसायी बहेरा जाहिदपुर के सम्पत दास को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर ट्रक के अलावे 615 पैकेट प्याज, 08 लाख 50 हजार नगद जब्त कर लिया गया। इस सम्बंध में एस आई मनोज कुमार के द्वारा पुपरी थाना कांड संख्या 358/24 दर्ज कराई गई। जिसमें ट्रक मालिक रामपाल चौधरी व व्यवसायी सम्पत दास को नामजद आरोपी बनाया गया है.
पीएचसी में ब्लडप्रेशर मशीन खराब होने से परेशानी
पुपरी। पीएचसी पुपरी में ब्लडप्रेशर मशीन खराब रहने के कारण ओपीडी में रोगियों का जांच कार्य अबरुद्ध हो गया। ब्लडप्रेशर जांच से बंचित रोगियों ने गहरी नाराजगी जताई। जांच के लिए आए महिला शारदा देवी ने ब्लडप्रेशर मशीन खराब रहने की शिकायत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से की। उसने यह भी बताया कि अनुमंडल मुख्यालय में पीएचसी होने के कारण रोगियों की अधिक संख्या होती है। इस स्थिति में ब्लडप्रेशर मापने वाला मशीन का खराब होना चिंता का विषय है। हलाकि प्रभारी डॉ कफील अख्तर अंसारी ने बताया कि ओपीडी के लिए तीन ब्लडप्रेशर मशीन है। मशीन में लगा हुआ रबड़ लीक कर गया है। अब मशीन को दुरुस्त करा लिया गया है.
विधुत चोरी करते रंगेहाथ धराया
पुपरी। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी कार्यालय के द्वारा सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज के नेतृत्व में गठित दल ने रामनगर बेडौल गांव के वार्ड 13 में एक व्यक्ति को बिजली की चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया है। इस संबंध में कनीय अभियंता रवि भूषण के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। जिसमें जिसमें कामेश्वर मंडल के पुत्र नागेंद्र मंडल को आरोपी बनाया गया है। उसे पर 2547 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त कंपाउंडिंग चार्ज देय होगा.
शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया
पुपरी। पुपरी मध निषेध विभाग के टीम द्वारा भिठ्ठामोर चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 53 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रिंगा थाना क्षेत्र के अनहारी निवासी मोतीलाल नायक के पुत्र गुड्डू नायक के रूप में की गई हैं। इस संबंध में एएसआई आनंद कुमार के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


