मानसून से पहले सभी तैयारी पूरी करें :डीएम
शिवहर की डीएम प्रतिभा रानी ने बागमती नदी के बाएं तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरनहिया और पिपराही प्रखंडों में तटबंध की स्थिति का मूल्यांकन किया। अधिकारियों से बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी और कार्य योजना की जानकारी ली। डीएम ने सुरक्षात्मक कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की और सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

शिवहर,। डीएम प्रतिभा रानी ने संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने और इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को जिले के पुरनहिया एवं पिपराही प्रखंड स्थित बागमती नदी के बाएं तटबंध का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने पुरनहिया प्रखंड के अदौरी गांव से लेकर पिपराही प्रखंड के धनकौल गांव तक करीब 20 किलोमीटर बागमती तटबंध के भौतिक स्थिति का अवलोकन किया।साथ ही संबंधित अधिकारियों से बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए विभाग द्वारा की जा रही आवश्यक तैयारी एवं आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी लिया। निरीक्षण के क्रम में तटबंध पर मिट्टी भराई और किये जा रहे हैं सुरक्षात्मक कार्य की प्रगति पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया।
इसके अलावा डीएम ने बाढ़ से बचाव के लिए कराये जा रहे हैं कार्यों की गुणवत्ता की गहन जांच एवं समीक्षा किया। साथ ही संबंधित अभियंताओं को मानसून के आने से पहले सभी आवश्यक सुरक्षात्मक तैयारी अनिवार्य रूप से हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।जबकि तटबंध की मजबूती और बाढ़ से बचाव के लिए की जा रही तैयारी का निरंतर निगरानी करने और अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। डीएमके निरीक्षण के दौरान एसडीओ अविनाश कुणाल, जिला योजना अधिकारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के अलावा बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


