जनशिकायत पर डीएम ने जल जमाव वाले क्षेत्र का लिया जायजा
सीतामढ़ी में जलजमाव से परेशान मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर डीएम रिची पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। डीएम ने 100 करोड़ की लागत से चल रहे स्ट्रॉम वाटर...

सीतामढ़ी। लगातार जलजमाव की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले के लोगों व पार्षद की शिकायत पर वार्ड 19 सहित अन्य मोहल्लों का डीएम ने बुधवार को अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। डीएम रिची पाण्डेय ने वार्ड में जाकर लोगों की समस्या से अवगत हुए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जलनिकासी के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली। लोगों ने डीएम को बताया कि बारिश शुरु होने के साथ ही जलजमाव की समस्या से दो-चार होना होता है। लेकिन इसके निदान पर कोई सार्थक पहल नहीं की गयी। लोगों ने बताया कि दुर्गा पूजा, दिवाली व छठ पूजा भी जलजमाव के बीच गुजर गया। वार्ड 19 के पार्षद ने भी डीएम को जलजमाव से ग्रसित मोहल्लों को दिखाया। साथ ही इससे निजात के लिए अपनी मांग भी रखी। डीएम ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार के द्वारा 100 करोड़ रुपए की राशि से संचालित किए जा रहे स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य पूरा होने से लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी। डीएम ने कहा कि उक्त परियोजना से शहर के नदी तट के दोनों तरफ निचले इलाका को जलजमाव से निजात मिलेगा।
स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्यो का किया निरीक्षण
डीएम ने शहर की जल जमाव समस्या से मुक्ति को लेकर बनाए जा रहे स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य में शिथिलता को लेकर परियोजना निदेशक एवं सहायक परियोजना निदेशक को फटकार लगायी। जहां बुडको के अधिकारियों को समय सीमा के अन्दर कार्य पूरा करने का निर्देश। इसमें कोताही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि बरसात से पूर्व हर हाल में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए। मालूम हो कि सीतामढ़ी जिले में सात निश्चय पार्ट 2 योजना अंतर्गत स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज का कार्य लगभग 100 करोड़ की लागत से बुडको द्वारा किया जा रहा है। इसके निर्माण से शहर में जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगा तथा शहर के मेहसौल चौक, कारगिल चौक,गौशाला चौक साहू चौक आदि से संबंधित आबादी को लाभ मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


