Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsDM Honors Weightlifting Champions from Sitamarhi at State-Level Competition
विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

संक्षेप:

सीतामढ़ी में राज्य स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीएम रिची पांडेय ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिले के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

Thu, 4 Dec 2025 05:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। राज्य स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम ने सम्मानित किया। डीएम रिची पांडेय ने भारोत्तोलन खिलाड़ियों को सम्मानित कर आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के मेहनत व समर्पण की सराहना कर कहा कि सीतामढ़ी का नाम देश स्तर पर रौशन करने का प्रयास जारी रखना चाहिए। साथ ही भारोत्तोलन संघ की तारीफ कर कहा कि जिला संघ जिले व राज्य स्तर पर बेहतर काम कर रही है। सम्मानित होने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में अंडर 17 वर्ष 53 किलो वजन वर्ग की ब्रॉन्ज मेडल विजेता गरिमा भारती व 77 किलो वजन वर्ग की गोल्ड मेडल विजेता साईं सिमरन तथा अंडर 19 वर्ष 58 किलो वजन वर्ग की ब्रॉन्ज मेडल विजेता पीरियल कुमारी, 63 किलो वजन वर्ग की सिल्वर मेडल विजेता रेशमा प्रवीण, 69 किलो वजन वर्ग की सिल्वर मेडल विजेता रिया कुमारी तथा 86 किलो वजन वर्ग की गोल्ड मेडल विजेता मिताली राज सिंह शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि इस बार जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है, जो सम्पूर्ण जिले वासियों के लिये गर्व की बात है। ्प्रिरंगडेल्स इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने वाली अपने स्कूल की छात्राओं की सराहना कर इसे गौरव बताया। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय की बालिकाओं ने कुल 2 गोल्ड, 2 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय व जिले को गौरान्वित की है। जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सह कोच सतीश कुमार ने कहा कि बताया गया कि तीन से पांच नवंबर तक जहानाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ष एवं अंडर 19 वर्ष आयुवर्ग के विभिन्न भार वर्गों में जिले के भारोत्तोलकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो गोल्ड, दो ब्रॉन्ज व दो सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रौशन की थी। सचिव ने कहा कि अब राज्य सरकार की ओर से भारोत्तोलन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, रहने और पढ़ाई की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। ्प्रिरंगडेल्स इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की प्रिंसपल लिपिका अधिकारी ने भी अपने स्कूल की बालिका खिलाड़ियों को विजेता बनने पर खुशी जाहिर कर भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित की। संघ के सदस्य डॉ. राजीव कुमार काजू ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने व उचित खान पान लेने की सलाह दी। मौके पर जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, हरिशंकर प्रसाद, नवीन कुमार, खेल शिक्षक ज्योति राजपूत आदि मौजूद थे।