District Review Meeting on Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme for Solar Villages प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर ग्राम के चयन को लेकर हुई समीक्षा, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsDistrict Review Meeting on Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme for Solar Villages

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर ग्राम के चयन को लेकर हुई समीक्षा

सीतामढ़ी में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम चयन के लिए समीक्षा बैठक हुई। 5000 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को चिह्नित किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 5 Sep 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर ग्राम के चयन को लेकर हुई समीक्षा

सीतामढ़ी। समाहरणालय में गुरुवार को जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम के चयन से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम चयन के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। बताया गया कि उक्त योजना के तहत जिला अंतर्गत 5000 से अधिक की आबादी वाले गांवों को चिह्नित किया गया है। सभी ग्राम उम्मीदवार ग्राम के रूप में अधिसूचित किए जाएंगे। उम्मीदवार ग्राम की सूची अधिसूचित किये जाने के साथ-साथ 6 माह का प्रतिस्पर्धा अवधि रखी जायेगी। जिसमें यह देखा जायेगा कि चिन्हित ग्रामों में से किन ग्रामों में सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं यथा पीएम कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं अन्य सौर आधारित परियोजनाओं का अधिक से अधिक क्रियान्यवयन किया गया है।

इसके आधार पर जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) द्वारा गांवों का मूल्यांकन किया जायेगा एवं उस ग्राम को मॉडल आदर्श ग्राम के रूप में चिह्नित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों से एक-एक ग्राम का चयन कर उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। बैठक में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने एवं सौर ऊर्जा के माध्यम से घरेलू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में एक मॉडल सोलर विलेज (आदर्श सौर ग्राम) का चयन किया जाएगा, जहां योजना का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क, स्वच्छ और सतत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इससे जुड़ सकें और इसका लाभ उठा सकें। बैठक में निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, जिला जन संपर्क अधिकारी, सहायक अभियंता ब्रेडा और एलडीएम सीतामढ़ी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।