खेल प्रशिक्षक रंजीत कुमार की स्मृति में होगी एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें स्व. रंजीत कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। प्रतियोगिता की तिथि एक महीने में घोषित की जाएगी। हर साल विभा प्रसाद मेमोरियल एथलेटिक्स मीट आयोजित होगी।

खेल प्रशिक्षक रंजीत कुमार  की स्मृति में होगी एथलेटिक्स प्रतियोगिता

सीतामढ़ी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले के जाने-माने खेल प्रशिक्षक सह शारीरिक शिक्षक स्व. रंजीत कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 1600 मीटर पुरुष एवं महिला वर्ग दौड़ प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में आयोजित की जाएगी। इसके लिए संघ द्वारा सात सदस्ययी कमेटी का गठन किया गया।

कमेटी गठन

कमेटी में आशीष कुमार , प्रशांत प्रसून , विकास कुमार , विकास पासवान , घनश्याम कुमार , आशुतोष कुमार , दिलीप कुमार को शामिल किया गया।मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अभय प्रसाद , सचिव संजीव कुमार, वरीय संयुक्त सचिव राज किशोर महतो, राजबाग युवा संस्थान पुपरी के संस्थापक अतुल कुमार, वरीय खिलाड़ी आशीष कुमार, प्रशांत प्रसून आदि लोग मौजूद थे। सचिव श्री कुमार ने बताया कि कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि एक महीने के अंदर प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक तैयारी व रजिस्ट्रेशन पर विचार विमर्श करके संघ को रिपोर्ट करना है।

प्रतियोगिता आयोजन

इसके आधार पर प्रतियोगिता आयोजन की तिथि घोषित की जाएगी। राजबाग युवा संस्थान के संस्थापक अतुल कुमार व संघ के उपाध्यक्ष ध्रुव किशोर महतो ने कहा विभा प्रसाद मेमोरियल जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

इस प्रतियोगिता का आयोजन कब होगा?
प्रतियोगिता की तिथि एक महीने में घोषित की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।