लखनदेई नदी के तटबंध को किया जाएगा अतिक्रमणमुक्त

लखनदेई नदी के तटबंध को किया जाएगा अतिक्रमणमुक्त

संक्षेप:

सीतामढ़ी जिले के नगर निगम और प्रशासन ने लखनदेई नदी की सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। निगम ने तीन टीमों का गठन किया है जो 15 दिन के भीतर कार्रवाई करेगी। यह अभियान नदी की स्वच्छता और अविरलता को सुनिश्चित करने के लिए है, जिससे शहर की जाम की समस्या को भी कम किया जा सके।

Dec 10, 2025 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी। जिले की लाइफ लाइन कही जाने वाली और शहर के ठीक बीचों-बीच बहने वाली लखनदेई नदी को उसकी मूल, स्वच्छ और अविरल पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। नदी तट और तटबंध पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को नदी तट पर निगम ने सफाई अभियान भी चलाया, जिसमें सफाई कर्मियों ने कई घाटों पर झाड़ू लगाई, कचरा हटाया और नदी किनारे की गंदगी को साफ किया। अभियान को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए नगर निगम ने तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नदी तट पर अतिक्रमण हटाने के लिए उपनगर आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष टीम बनाई गई है। इसमें आधा दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। नियमित फॉलोअप के लिए बनायी गयी तीसरी टीम शहर में जाम की समस्या लंबे समय से परेशान कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने और उसके बाद नियमित निगरानी के लिए तीसरी टीम बनाई गई है, जिसका नेतृत्व भी उपनगर आयुक्त ही करेंगे। यह टीम बाजार क्षेत्रों, मुख्य सड़कों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई करेगी। 15 दिन के अंदर दिखेगा अभियान का असर:नगर निगम ने सभी टीमों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे 15 दिन के भीतर व्यापक कार्रवाई कर रिपोर्ट दें। तट व तटबंध पर बने कच्चे-पक्के ढांचे, अवैध दुकानों, भराव, मिट्टी डालकर किए गए कब्जों और सड़क किनारे की अतिक्रमित जगहों को खाली कराया जाएगा।