एजेंसियों में गैस आपूर्ति की निगरानी
सीतामढ़ी में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारु और उपभोक्ताओं के अनुकूल बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर, विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है और छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और प्रशासन समस्याओं के लिए त्वरित कार्रवाई करेगा।

सीतामढ़ी। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारु, पारदर्शी एवं उपभोक्ताओं के अनुकूल बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी नियमित रूप से विभिन्न गैस एजेंसियों एवं वितरक दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। उक्त बातें जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने बतायी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से छापामारी अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की शिकायतों पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। खासकर सीमावर्ती (बॉर्डर) क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि गैस एवं उर्वरक की अवैध आवाजाही और दुरुपयोग को रोका जा सके।
उन्होंने बताया कि जिले में 14.2 किलो सिलेंडर की उपलब्धता है। आईओसीएल एजेंसी के पास 7932, बीपीसीएल के पास 3797 व एचपीसीएल के पास 3751 गैस सिलेंडर उपलब्ध है।वहीं जबकि सभी कंपनियों को मिलाकर 19 किलो का कुल 292 सिलेंडर उपलब्ध हैं। जबकि प्रतिदिन की आवश्यकता 12500 ही है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के दूरभाष संख्या 06226-250316 पर तेल, एलपीजी गैस ,पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत की जा सकती है।जिसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


