Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsDevelopment Delays in Sitamarhi Incomplete Drainage Works Cause Public Distress
बुडको की लापरवाही से विकास की रफ्तार ठप

बुडको की लापरवाही से विकास की रफ्तार ठप

संक्षेप:

सीतामढ़ी में विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार और अधूरे निर्माण के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुडको की लापरवाही से कई इलाकों में नालों की खुदाई महीनों से अधूरी है, जिससे जलनिकासी बाधित और सड़कों पर जलजमाव हो रहा है। स्थानीय लोग यातायात जाम और दुर्घटनाओं का सामना कर रहे हैं।

Jan 13, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। शहर में विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार और अधूरे निर्माण ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की लापरवाही के चलते शहर के कई हिस्सों में नालों की खुदाई कर महीनों,कहीं छह महीने तो कहीं साल भर से काम अधूरा छोड़ दिया गया है। नतीजा यह कि जलनिकासी बाधित है, सड़कों पर पानी जमा हो रहा है और लोगों का रोजमर्रा का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शहर के प्रमुख इलाकों में नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की गई खुदाई अब परेशानी का सबब बन चुकी है।

मेला रोड, अस्पताल रोड, गौशाला ,चक महिला क्षेत्र सहित कई मोहल्लों में आधा-अधूरा निर्माण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। नालों के खुले रहने से बारिश या सामान्य पानी की निकासी नहीं हो पा रही, जिससे सड़कों पर जलजमाव बना रहता है। जर्जर सड़कों पर पानी भरने से वाहन फंस रहे हैं, आए दिन जाम लग रहा है और घंटों तक लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मेला रोड: छह महीने से खुदा नाला, बढ़ी दुश्वारियां: मेला रोड पर छह माह से कही नाला खुदा हुआ है। तो कहीं आधा-अधूरा निर्माण है। मेला रोड के दिलीप कुमार, रामचन्द्र साह, विनोद साह समेत स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि आधा-अधूरा निर्माण न केवल यातायात को बाधित कर रहा है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन फिसलते हैं, चारपहिया वाहन जाम में फंसते हैं और पैदल चलना दूभर हो गया है। ठंड के मौसम में पानी और कीचड़ के बीच फंसे लोगों को खासा कष्ट झेलना पड़ रहा है। अस्पताल रोड और अन्य इलाके भी बेहाल: अस्पताल रोड की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। यहां नाला खुदकर छोड़ दिए जाने से सड़क संकीर्ण हो गई है। मरीजों, एंबुलेंस और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। यहां स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या इतनी बढ़ गई कि नगर निगम को हस्तक्षेप कर कुछ जगहों पर कार्य रुकवाना पड़ा। बावजूद इसके, स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल सका है। किया गया पत्रााचार,विभाग को लिखा गया पत्र: इस संबंध में नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बुडको की कार्यप्रणाली को लेकर पत्राचार किया गया है। खासकर नाला खुदकर छोड़ देने से हो रही परेशानी और कार्य में शिथिलता के मुद्दे पर विभाग को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बाबत जिला पदाधिकारी स्तर से भी पत्राचार हुआ है और बुडको से कार्य में तेजी लाने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिससे कि लोगों को परेशानी नहीं हों।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;