बेलसंड थाना परिसर में 180 लीटर शराब नष्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

बेलसंड थाना परिसर में गुरुवार को उत्पाद अधिनियम के तहत 180 लीटर शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह शराब विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा जब्त की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अभियान जारी रहेगा। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई भी आगे बढ़ेगी।

बेलसंड थाना परिसर में 180 लीटर शराब नष्ट

बेलसंड। जिले के बेलसंड थाना परिसर में गुरुवार को उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त की गई शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम की मौजूदगी में कुल 180 लीटर शराब नष्ट की गई।जानकारी के अनुसार विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा जब्त की गई देशी एवं विदेशी शराब को न्यायालय के निर्देश के आलोक में नष्ट किया गया। थाना परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत शराब को विनष्ट करने की कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।