चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे
सीतामढ़ी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। ठंड में इजाफा हुआ और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्के बादलों और शुष्क मौसम की संभावना...
सीतामढ़ी। मौसम में बदलाव से शनिवार अहले सुबह से घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कुहासे के बीच बस, ट्रक सहित अन्य वाहन लाइट जला कर धीमी गति से गुजरे। अचानक घना कोहरा छाए रहने से सुबह में ठंड का जोर तेज रहा। कोहरे के कारण धूप विलंब से निकली। धूप में आज गर्मी गायब थी। दिन चढ़ने के साथ धूप-छांव का खेल होता रहा। जिससे इस माह में पहली बार लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। पछुआ हवा चलने के शाम ढ़लने के साथ ठंड का असर बढ़ जा रहा है। रात में हवा के कारण लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे है। अगले चार दिनों में हल्के बादल रहने की पूर्वानुमान व्यक्त की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट, बढ़ी कनकनी : न्यूनतम तापमान में गिरावटआने से खासकर रात में ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलने से ठंड का अहसास अधिक होगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।