ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीअपने कृतित्व को जाने जाते श्रीकृष्ण सिंह

अपने कृतित्व को जाने जाते श्रीकृष्ण सिंह

सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को डुमरा में मनाई गयी। समारोह में स्थानीय सांसद सुनील कुमार पिन्टु सहित उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पुष्प अर्पित कर...

अपने कृतित्व को जाने जाते श्रीकृष्ण सिंह
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 02 Feb 2020 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को डुमरा में मनाई गयी। समारोह में स्थानीय सांसद सुनील कुमार पिन्टु सहित उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीबाबू अपने कृतत्व के लिए जाने जाते हैं। उनके बताये रास्ते पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोक अभियोजक व वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एक महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर अधिवक्ता, कुशल प्रकाशक, व समाजिक सदभाव के प्रतिक थे। उनका राज्य में औद्यौगिक विकास व जमींदारी उन्मूलन विशेष योगदान रहा है। अध्यक्षता जदयू नेता मो.ज्याउद्दीन खां ने किया। मौके पर जदयू नेता संजय मालाक ार, पंकज मिश्रा, भाजपा नेता प्रो. उमेश चन्द्र झा, अरुण कुमार गोप, राधेश्याम सिंह, महेश सिंह,डॉ.राजेश कुमार सुमन, रास नारायण यादव, शिवेश कुमार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें