ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीव्यापारी पुत्र की हत्या कर गोदाम में फेंका शव

व्यापारी पुत्र की हत्या कर गोदाम में फेंका शव

शहर सटे मेहसौल ओपी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डेयरी के खाली गोदाम में शुक्रवार को आम व्यापारी के पुत्र का शव मिलने के बाद सनसनी फैल...

शहर सटे मेहसौल ओपी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डेयरी के खाली गोदाम में शुक्रवार को आम व्यापारी के पुत्र का शव मिलने के बाद सनसनी फैल...
1/ 2शहर सटे मेहसौल ओपी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डेयरी के खाली गोदाम में शुक्रवार को आम व्यापारी के पुत्र का शव मिलने के बाद सनसनी फैल...
शहर सटे मेहसौल ओपी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डेयरी के खाली गोदाम में शुक्रवार को आम व्यापारी के पुत्र का शव मिलने के बाद सनसनी फैल...
2/ 2शहर सटे मेहसौल ओपी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डेयरी के खाली गोदाम में शुक्रवार को आम व्यापारी के पुत्र का शव मिलने के बाद सनसनी फैल...
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSat, 12 Jun 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतामढ़ी | एक संवाददाता

शहर सटे मेहसौल ओपी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डेयरी के खाली गोदाम में शुक्रवार को आम व्यापारी के पुत्र का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान मो. नाजिर के पुत्र मो. नासिर राईन (14 वर्ष) के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण और परिजन ने हंगामा किया। डेयरी मालिक पर हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर देवेन्द्र प्रसाद सिंह और मेहसौल ओपी प्रभारी मोसिर अली दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने डेयरी पर पर पथराव किया। पुलिस व स्थानीय नेताओं के समझाने के बाद उग्र लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता बयान पर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। परिजनों के लगाये आरोप के आधार पर पुलिस ने डेयरी मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आम तोड़ने पर हत्या का लगा रहे आरोप

मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र गुरुवार की शाम को घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। सुबह उसके शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के पिता ने डेयरी मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम तोड़ लिया इसके लिये उसके पुत्र की हत्या कर दिया। इसके बाद शव को खाली गोदाम में फेंक दिया।

डेयरी मालिक पुलिस की हिरासत में

मेहसौल ओपी प्रभारी मोसिर अली ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल, डेयरी मालिक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

दोस्तों के बारे में भी पता लगा रही पुलिस

पुलिस आरोप के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस मृतक के दोस्तों का पता लगा रही है। गुरुवार को वह किसके साथ घर से निकला, कहां गया व क्या किया। इन सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

औद्योगिक क्षेत्र में 14 वर्ष के बच्चे का शव मिला है। हालांकि, बच्चे के बॉडी पर कोई चोट के निशान नही मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की बच्चे की हत्या हुई है या नहीं। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से पड़ताल कर रही है। हर बिंदु पर जांच कर मौत की वजह का पता लगा रही है।

- हर किशोर राय, एसपी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें