स्कॉर्पियो की ठोकर से अधेड़ जख्मी,अस्पताल में कराया भर्ती
स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार से साइकिल सवार वृद्ध सर्वेश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह घटना शंकर चौक पर हुई, जब स्कॉर्पियो ने उन्हें ठोकर मार दी और चालक भागने लगा। स्थानीय लोगों ने चालक और स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। घायल को सीतामढ़ी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्कॉर्पियो की ठोकर से अधेड़ जख्मी,अस्पताल में कराया भर्ती रीगा। थाना क्षेत्र के रमनगरा के शंकर चौक पर साइकिल सवार एक वृद्ध को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी व़ृद्ध की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव निवासी स्वर्गीय कुंवर सिंह के पुत्र सर्वेश सिंह के रूप में हुई है। सर्वेश सिंह शंकर चौक से घर जा रहे थे। इसी बीच सोनबरसा की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ठोकर मार दिया। ठोकर मार कर चालक भागने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय बाजार के लोग स्कॉर्पियो सहित चालक को पकड़ लिया। घायल सर्वेश सिंह को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी भेज दिया गया।
जहां अभी भी सर्वेश सिंह जीवन और मौत से जूझ रहा है। आवेदक के आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


