सदर अस्पताल : जेनरेटर नहीं होने से मरीज परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल प्रशासन ने आरोप लगाया कि एजेंसी ने पावर बैकअप की व्यवस्था नहीं की है, जिसके कारण जांच कार्य प्रभावित हो रहा है। अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा कि एजेंसी के खिलाफ विभाग को शिकायत भेजी गई है।

सदर अस्पताल : जेनरेटर नहीं होने से मरीज परेशान

मनीष झा सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन सेवा की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल प्रशासन ने आरोप लगाया कि सीटी स्कैन संचालित करने वाली एजेंसी ने अब तक पावर बैकअप की व्यवस्था नहीं की है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित होते ही जांच कार्य प्रभावित हो रहा है और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीटी स्कैन और डायलिसिस केंद्र

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन और डायलिसिस सेंटर संचालित हैं। इनमें डायलिसिस सेवा शुल्क आधारित होने के बावजूद राशन कार्डधारकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है, जबकि एक्स-रे सेवा निजी एजेंसी द्वारा संचालित किए जाने के बावजूद मरीजों को मुफ्त दी जा रही है। नियमों के अनुसार इन सभी एजेंसियों को अपना अलग बिजली कनेक्शन एवं पावर बैकअप की व्यवस्था करनी होती है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सीटी स्कैन सेंटर में जेनरेटर नहीं होने के कारण बार-बार परेशानी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है, जबकि पीपीपी मोड पर संचालित एजेंसी को अपने स्तर से बिजली एवं पावर बैकअप की व्यवस्था करनी चाहिए।

एजेंसी के खिलाफ शिकायत

उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित एजेंसी को कई बार पत्र भेजा जा चुका है और वरीय अधिकारियों को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। बावजूद इसके एजेंसी की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उपाधीक्षक ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी के खिलाफ विभाग को शिकायत भेजी गई है और आगे कड़ी कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा।

मरीजों की समस्याएं

इधर कई मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में जांच सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी अव्यवस्था के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीटी स्कैन सेवा में समस्या क्या है?
सीटी स्कैन सेवा में पावर बैकअप की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होते ही जांच कार्य प्रभावित हो रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।