सोनबरसा में बाल श्रम करते चार नाबालिगों को कराया मुक्त

Dec 24, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सोनबरसा में बाल श्रम के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाई की गई है। डीएम के निर्देश पर श्रम संसाधन विभाग ने चार नाबालिग बच्चों को होटलों से मुक्त करवाया। प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु कुमार के नेतृत्व में धावा दल ने अभियान चलाया और बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। नियोजकों के खिलाफ एफआईआर की प्रक्रिया चल रही है।

सोनबरसा में बाल श्रम करते चार नाबालिगों को कराया मुक्त

सोनबरसा। डीएम के निर्देश पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के धावा दल की टीम ने स्वयं सेवी संगठन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की सूचना एवं सहयोग से बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है। प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु कुमार के नेतृत्व में संयुक्त धावा दल की टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित अलग-अलग दो होटलों से चार नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया है। धावा दल की टीम में शामिल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पारिजात परिमल, प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, एपीओ शिव कुमार ठाकुर, सोनबरसा थाना के पुलिस अधिकारी एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि द्वारा बाल श्रम के खिलाफ सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर बाल श्रम के खिलाफ संघन अभियान चलाया गया।

आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। साथ ही इन बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नियोजकों के विरुद्ध सोनबरसा थाना में एफआईआर किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इस संदर्भ में श्रम अधीक्षक रमाकांत ने बताया कि बाल श्रम के खिलाफ जिलाभर में निरंतर दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल के द्वारा कार्रवाई की जा रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।