Sitamarhi News: घर में चोरी के मामले में एफआईआर
हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Sitamarhi News: पुपरी के हरिहरपुर गांव में एक महिला ने चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उषा देवी ने आरोप लगाया है कि जब वह मायके गई थीं, तब घर में चोरी हुई। आरोपी गौरव, रजनीश और राजा ने सोने-चांदी के गहने और नकद पांच हजार रुपये चुरा लिए थे।

Sitamarhi News: पुपरी। हरिहरपुर गांव में घर में चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता उषा देवी ने परिवाद दायर कर हरिहरपुर निवासी गौरव कुमार, रजनीश कुमार और राजा मंडल को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में कहा गया है कि 8 जून की रात वह मायके गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपियों ने घर का ताला काटकर सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन और पांच हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।


