कैलाशपुरी घाट पर डीएम ने झाड़ू लगा िदया स्वच्छता का संदेश

कैलाशपुरी घाट पर डीएम ने झाड़ू लगा िदया स्वच्छता का संदेश

संक्षेप:

सीतामढ़ी में 54वें स्थापना दिवस समारोह को जनभागीदारी और स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया गया। डुमरा के कैलाशपुरी घाट पर सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी और नगर आयुक्त सहित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने नदी को स्वच्छ रखने की अपील की और चेतावनी दी कि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dec 10, 2025 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी। जिले के 54वें स्थापना दिवस समारोह को जनभागीदारी और स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को डुमरा के कैलाशपुरी घाट पर जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडेय, नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह, वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी अधिकारियों ने ग्लव्स और मास्क पहनकर खुद झाड़ू उठाया तथा घाट परिसर की साफ-सफाई की। यह दृश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का संदेश देता रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 दिसंबर से जिलेभर में स्थापना दिवस से जुड़े जागरुकता कार्यक्रम चल रहे हैं, जो 11 दिसंबर तक जारी रहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मणा (लखनदेई) नदी को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीएम ने आमजनों से अपील की कि नदी में कूड़ा-कचरा न फेंकें, क्योंकि यह हमारी अमूल्य धरोहर है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी के द्वारा बायो-मेडिकल वेस्ट या अन्य प्रदूषक सामग्री नदी में बहाई गई, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थापना दिवस के मौके पर श्रमदान का यह कार्यक्रम जिले में सहभागिता, स्वच्छता और जिम्मेदारी का मजबूत संदेश देकर सफल रहा।