नगर निगम में होली मिलन समारोह, गूंजे भाईचारे के स्वर

Mar 01, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी में नगर निगम परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा। पार्षद अंशुल प्रकाश ने कहा कि होली का पर्व राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

नगर निगम में होली मिलन समारोह, गूंजे भाईचारे के स्वर

सीतामढ़ी, । नगर निगम परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में दर्जनों पार्षदों, निगम कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश दिया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ढोल-डंप की थाप पर पार्षदों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। होली गीतों पर लोग झूमते और थिरकते नजर आए। रंगों की बौछार के साथ आपसी सद्भाव की झलक स्पष्ट दिखाई दी। समारोह की अध्यक्षता पार्षद संघ के अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या चार के पार्षद व भाजपा नेता अंशुल प्रकाश ने की।

उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रतिवर्ष सर्व समाज के साथ बिना किसी भेदभाव के होली मिलन समारोह आयोजित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह हमें मिलजुलकर रहने और आपसी मतभेद भुलाने की प्रेरणा देता है। वहीं पार्षद सीमांत शेखर ने कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, प्रेम और समृद्धि लाता है। हर दिल में मोहब्बत और भाईचारे की भावना प्रबल हो, यही होली का संदेश है। उन्होंने कहा भारत की यही पहचान है कि विविधता में एकता के साथ विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। मौके पर पार्षद विक्की चौधरी, सुरेश राय, मुकेश ठाकुर, अमरेंद्र कुमार गुड्डू, मनीष पंडित, ललन प्रसाद, शत्रुघन कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्षद एवं निगम कर्मी उपस्थित थे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।